Singham Again: खून से लथपथ दिखा Arjun Kapoor का चेहरा, फर्स्ट लुक देख थर्रा जाएंगे लोग

Arjun Kapoor First Look From Singham Again: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की एंट्री फिल्म 'सिंघम अगेन' में अब कन्फर्म हो गई है। अजय देवगन ने थोड़ी देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर का खतरनाक लुक शेयर किया है। फैन्स भी उनका लुक देख कांप उठे हैं।

Arjun Kapoor First Look From Singham Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर की एंट्री पर पक्की मुहर लगा दी है। हाल ही में 'सिंघम अगेन' के लीड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया है। 'सिंघम अगेन' (Singham Again) में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। अर्जुन कपूर के धांसू लुक को देखने के बाद फैन्स ने भी कमेंट्स की बौछार करनी शुरू कर दी है। अजय देवगन ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में अर्जुन कपूर इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं, दूसरी फोटो में अर्जुन कपूर के सामने रणवीर सिंह दिखाई दे रहे हैं।

Arjun Kapoor and Ranveer Singh

अजय देवगन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस तूफान के लिए तैयार हो जाओ️। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आपका स्वागत है।' रोहित ने भी पिक्स साझा करते हुए लिखा, 'इंसान गलती करता है और उसे उसकी सजा भी मिलती है...लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है!' क्या मैं कह सकता हूं – अर्जुन कपूर!' अर्जुन ने भी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'सिंघम का विलेन! हिट-मशीन रोहित शेट्टी सर के कॉप्स यूनिवर्स का हिस्सा बनकर दुनिया के टॉप पर महसूस कर रहा हूं! मैं आपसे वादा करता हूं कि सिंघम अगेन में तबाही मचेगी।' रणवीर ने तस्वीरों को कैप्शन के साथ साझा किया, मेरे बाबा सबसे बुरे!!!'

End of Feed