सिंगर जुबिन नौटियाल के हाथ- कोहनी में आई गंभीर चोट, सर्जरी के लिए रवाना हुए सिंगर!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 2, 2022, 03:26 PM IST

Jubin Nautiyal Injured: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उनके हाथ में चोट लगी हुई नजर आ रही है। जुबिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सिंगर को सीढ़ियों से गिरने की वजह से काफी गंभीर चोट आई थी।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) एयरपोर्ट पर हाल ही में स्पॉट हुए। सिंगर के हाथ में चोट लगी हुई नजर आ रही है। सिंगर ने पैपारजी को कई पोज दिए। उनका वीडियो सोशल माडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस सिंगर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। दरअसल खबरें आ रही थी कि सिंगर एकहादसे का शिकार हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जूबिन अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए। इसकी वजह से उन्हें कोहनी पर काफी गंभीर चोटे आई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जुबिन की तबीयत ठीक है। लेकिन उनके कोहिनी का ऑपरेशन होगा। डॉक्टर्स ने उन्हें अपना दाया हाथ इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है।

Jubin nautiyal (1)

Jubin nautiyal (credit pic: instagram)

रिपोर्ट के अनुसार, जुबिन के कोहनी में क्रैक आ गया है और इस वजह से उनकी सर्जरी होगी। हालांकि सिंगर की सर्जरी होगी या नहीं इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं है। जुबियन के सीढ़ियों से गिरने की खबर सुनकर फैंस काफी परेशान हो गए थे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा था, उत्तराखण्ड के सपूत, प्रसिद्ध गायक @JubinNautiyal जी के चोटिल होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

End of Feed