Salman Khan Spotted: बॉलीवुड स्टार सलमान खान ( Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर( Sikandar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भाईजान की ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। सिकंदर से सलमान खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। हाल ही में अभिनेता को डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वह बदले हुए लुक में दिखाई दिए। सलमान खान एकदम क्लीन शेव थे और फंकी स्टाइल में जा रहे थे। सलमान खान को इस लुक में देखकर लोग यह जानने के लिए बेताब नजर आए कि उनका अगला प्रोजेक्ट क्या है।
बीती रात शनिवार को सलमान खान( Salman Khan) डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए। भाईजान सिकंदर के लिए जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं और उनकी इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान जो हमेशा एक सिम्पल टी शर्ट में नजर आते थे कल वे कुछ अलग दिखाई दिए। क्लीन शेव में सलमान खान बिल्कुल बदले हुए लगे, वहीं उन्होंने ब्लू प्रिंटेड टी-शर्ट के साथ एलवी की जैकिट पहनी थी जो फंकी लुक क्रिएट कर रही थी। यही नहीं भाईजान से सिर पर टोपी भी पहनी थी। जिसे देखकर लोगों को 'मैंने प्यार किया' के प्रेम की याद आ गई। भाईजान को इस लुक में देखकर लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए कि अगला प्रोजेक्ट कौन सा है आपका।
सिकंदर के बारे में बात करें तो फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। साजिद नादियाडवाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान( Salman Khan) के साथ रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) भी नजर आने वाली है। टाइगर 3 के दो साल बाद भाईजान बड़े पर्दे पर लौटने जा रहे हैं। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
