Is Salman Khan's Look Copy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई एक्शन थ्रिलर मूवी 'सिकंदर' (Sikandar) 30 मार्च के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। हाल ही में निर्माताओं ने 'जोहरा जबीं' की सफलता को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद तुरंत लोगों ने इंटरनेट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सलमान खान स्टारर के गाने को कॉपी बताया गया। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कुछ लोगों ने सलमान खान (Salman Khan) के लुक को भी बांग्लादेशी एक्टर का कॉपी बताया जा रहा है।
एआर मुरुगादॉस की फिल्म पर फिल्म ‘प्रियतोमा’ के गाने ‘कुर्बानी कुर्बानी’ के सीन्स को कॉपी करने का आरोप लगया। ऐसे में एक्स अकाउंट पर कई यूजर्स ने दोनों गानों के वीडियो की तुलना करते हुए दिखाया था। इस गाने में कई डांस स्टेप्स भी मेल खाते हैं। अब लोगों को लग रहा है कि 'सिकंदर' के लिए सलमान खान का लुक भी कॉपी किया गया है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'क्या दिन आ गए हैं बांग्लादेशी को कॉपी करना पड़ रहा है।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में काजल अग्रवाल, सुनील सेट्टी, प्रतीक बब्बर और शर्मन जोशी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर 24 मार्च को रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म में सलमान खान के धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए टीजर को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था।
