Sikandar Final Box Office Worldwide: 200 करोड़ी होने से चूक गई सलमान खान स्टारर, कमाए इतने रुपये

Sikandar Final Box Office Worldwide: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) का घरेलू ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला है। इस मूवी को 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में नानी याद आ गई है।

Sikandar Final Box Office Worldwide: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन-थ्रिलर बेस्ड मूवी 'सिकंदर' (Sikandar) 30 अप्रैल यानी ईद के खास मौके पर रिलीज हुई थी। भाईजान के फैन्स को उम्मीद थी कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस धांसू कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले दिन धांसू ओपनिंग लेने के बाद इस मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन-ब-दिन गिरता नजर आया। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।

Salman Khan's Sikandar

साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने दुनिया भर में पहले दिन 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की 'सिकंदर' का कलेक्शन 177 करोड़ रुपये के करीब रहा है। यह फिल्म 200 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार करने में विफल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म 'सिकंदर' को बनाने में भी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए थे।

End of Feed