Karan Johar's Next With Sidharth Malhotra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। 'परम सुंदरी' के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा को अब एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा में देखा जाएगा। खास बात यह है कि इस रोमांटिक ड्रामा के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने मेंटर और जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर के साथ हाथ मिला लिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों करण जौहर के प्रोडक्शन्स हाउस से बातचीत कर रहे हैं। साल 2024 में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की फिल्म 'योद्धा' में काम किया था, जो 2024 में रिलीज हुआ था।
Pic Credit: Instagram
करण की रोमांटिक ड्रामा में दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा की किस्मत अब करण जौहर ही चमकाएंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा की धर्मा प्रोडक्शंस के नए प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभाने के लिए बातचीत के अंतिम चरण में हैं। बताया जा रहा है कि शरण शर्मा इस मूवी का निर्देशन करेंगे। यह फिल्म एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा होगी। इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा को एकदम अलग अवतार में देखा जाएगा। (इसे भी पढ़ें: अकड़ में आकर तृषा कृष्णन ने ठुकरा दी थी ये 7 फिल्में, ब्लॉकबस्टर होते देख हुआ पछतावा)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'हंसी तो फंसी', 'ब्रदर्स', 'कपूर एंड संस', 'बार-बार देखो', 'इत्तेफाक', 'शेरशाह' और 'योद्धा' के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर का यह 7वां प्रोजेक्ट है। सुनने में आ रहा है कि मेकर्स इस मूवी को साल 2026 की गर्मियों में शुरू कर देंगे। इस मूवी की शूटिंग फिलहाल मुंबई में ही की जाएगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस मूवी को करने के लिए उत्साहित हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार फिल्म 'परम सुंदरी' में देखा गया था। यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री भी फिल्म में लोगों को काफी पसंद आई थी। इस मूवी में संजय कपूर भी अहम रोल में दिखाई दिए थे।
