'VVAN' को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया बड़ा अपडेट, 'परम सुंदरी' के बाद होगा बड़ा धमाका?

Sidharth Malhotra's Next is VVAN: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आने वाली फिल्म 'वन-फाॅर्स ऑफ द फारेस्ट' (VVAN – Force of the Forest) की शूटिंग कर दी है। इस बात की जानकारी सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है।

Sidharth Malhotra's Next is VVAN: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अब बड़ी सूझ्भूझ के साथ अपने नए प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 'परम सुंदरी' की सफलता के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'वन-फाॅर्स ऑफ द फारेस्ट' (VVAN – Force of the Forest) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म 'वन' को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर कर फैन्स की बेताबी को बढ़ा दिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद की एक फोटो शेयर की है।

Sidharth Malhotra's Next VVan

Pic Credit: Instagram

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की एक झलक साझा की। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शूटिंग के दौरान की एक फोटो भी शेयर की। फोटो शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा, 'जंगल में भटकती निगाहें।' इस कैप्शन ने फैन्स की बेताबी भी बढ़ा दी है। 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया अहम भूमिका में दिखाई देंगे। दोनों एक्टर्स की इस नई जोड़ी को बड़े परदे पर रोमांस करते हुए देखने के लिए ऑडियंस बेताब है।

End of Feed