सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल्ली में फैशन डिजाइन शांतनु और निखिल के शो स्टॉपर थे। एक्टर के रैंप वॉक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सिद्धार्थ रेट्रो लुक में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर के साथ कई सारी फीमेल मॉडल भी नजर आ रही हैं। एक मॉडल सिद्धार्थ के बेहद क्लोज दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं वो उनका कोर्ट खींचते हुए लेते जा रही है। उनकी आंखों में आंखें डालकर जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं। सिद्धार्थ की मॉडल संग नजदीकियों ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है।
Sidharth Malhotra (credit Pic: Instagram)
इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग सिद्धार्थ को बोल रहे हैं कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। कुछ यूजर्स का कहना है कि इस समय कियारा कहां है। एक यूजर ने लिखा, ये कैसा फैशन शो है जिसमें ये सब हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, बेचारी कियारा कितना गुस्सा आ रहा होगा। तीसरे यूजर ने लिखा, मैंने पहली बार ऐसा कुछ देखा है।
मॉडल संग कोजी होते दिखे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ रैंप वॉक पर ब्लैक सूट में नजर आए थे। उनके स्टाइल और स्वैग ने हर किसी का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं सिद्धार्थ ने स्टेज पर सिंगर सबा आजाद के साथ डांस भी किया था। ऑडियंस में सिद्धार्थ की मां और भाई भी बैठे हुए थे। इस शो में वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान भी शामिल हुई थीं। जीनत अमान बेहद स्टाइलिश और बला की खूबसूरत लग रही थीं। सिद्धार्थ के सभी वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिट्टी की शूटिंग कर रहे हैं।
