Sidharth Malhotra ने शादी के तीसरे दिन बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक तो लोगों ने कियारा को दिए ताने

Sidharth Malhotra changed his Insta profile pic: बॉलीवुड कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने शादी के बाद अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक बदल ली है। अब उनकी प्रोफाइल पिक में पत्नी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी नजर आ रही हैं। बीती 7 फरवरी को कियारा आडवाणी ने 7 फेरे लिए थे, जिसके बाद से ही इनके फैंस इस पल का इंतजार कर रहे थे।

KEY HIGHLIGHTS
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी के दिन की कियारा आडवाणी संग शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बदली अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक
कियारा आडवाणी ने अभी तक अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक नहीं बदली है

Sidharth Malhotra changed his Insta profile pic: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को 3 दिन पूरे होने के आए हैं। पिछले 3 दिनों से इंटरनेट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर ही बातें हो रही हैं। इनकी शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और हर कोई इन पर जमकर प्यार बरसा रहा है। कियारा-सिड की जिंदगी से सामने आए लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो बॉलीवुड के हैंडसम हंक ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल पिक बदल डाली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल चेंज की है, जिसमें कियारा आडवाणी उनके साथ दिखाई दे रही हैं।

Sidharth Malhotra ने शादी के तीसरे दिन बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक तो लोगों ने कियारा को दिए ताने

Sidharth Malhotra ने शादी के तीसरे दिन बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक तो लोगों ने कियारा को दिए ताने

Sidharth Malhotra ने शादी के तीसरे दिन बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक तो लोगों ने कियारा को दिए ताने

फैंस पूछ रहे हैं कियारा आडवाणी से सवाल

जब से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी प्रोफाइल पिक चेंज की है, तब से ही लोग कियारा आडवाणी से सवाल कर रहे हैं। कियारा आडवाणी की प्रोफाइल पिक अभी तक वही है, जिस कारण उनके फैंस गुहार लगा रहे हैं कि वो भी अपनी प्रोफाइल पिक बदलें। कियारा और सिद्धार्थ की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिस कारण लोग इनके हर एक कदम पर नजर रख रहे हैं। फैंस कियारा और सिड की जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं, जिस कारण वो चाहते हैं कि ये कपल सबकुछ एक साथ ही करे।

End of Feed