बॉलीवुड

Sid-Kiara के वेडिंग वीडियो ने इंस्टाग्राम पर तोड़े लाइक्स के सारे रिकॉर्ड, 1 घंटे में पार किया 2.7 मिलियन का आंकड़ा

Sid Kiara Wedding Video get 2.7mln like in hour: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अदाकारा कियारा आडवाणी ने एक घंटे पहले अपना वेडिंग वीडियो फैंस के साथ शेयर किया, जिसने लाइक्स के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। सिड-कियारा के वेडिंग वीडियो को एक घंटे के अंदर 2.7 मिलियन लोगों ने लाइक किया है।

Image

Sid-Kiara के वेडिंग वीडियो ने इंस्टाग्राम पर तोड़े लाइक्स के सारे रिकॉर्ड, 1 घंटे में पार किया 2.5 मिलियन का आंकड़ा

KEY HIGHLIGHTS
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फैंस के साथ शेयर किया वेडिंग वीडियो
सिद्धार्थ-कियारा के वेडिंग वीडियो पर फैंस ने की लाइक्स की बरसात
7 फरवरी 2023 को सिड-कियारा ने रचाई थी शादी

Sid Kiara Wedding Video get 2.7mln like in hour: बॉलीवुड कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक घंटे पहले अपनी पत्नी के साथ वेडिंग वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसने लाइक्स के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग वीडियो को एक घंटे के अंदर 2.7 मिलियन लोगों ने लाइक किया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी स्टार की वेडिंग वीडियो या पिक पर एक घंटे के अंदर इतने लाइक्स नहीं आए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं, जिनकी वेडिंग वीडियो ने सबका दिल जीत लिया है। लोग इनके वेडिंग वीडियो को देखने के बाद इन्हें ड्रीमी कपल का खिताब दे रहे हैं।

जयमाला के वक्त मस्ती करते दिखे कियारा-सिद्धार्थ

सिद्धार्थ और कियारा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें जयमाला के वक्त ये दोनों स्टार्स मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की मस्ती देख फैंस के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई है। सिद्धार्थ और कियारा पब्लिक में यूं कम ही मस्ती करते दिखते हैं, जिस कारण लोग इनके वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। फैंस का कहना है कि सिड-कियारा की जोड़ी ऊपर से ही बनकर आई थी, इसीलिए ये दोनों इतने प्यारे लग रहे हैं।

जल्द ही बॉलीवुड सितारों को मिलेगा सिड-कियारा का वेडिंग रिसेप्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने करीबी लोगों की उपस्थिति में शादी रचाई थी। शादी रचाने के से बाद ये दोनों दिल्ली पहुंचे, जहां इन्होंने 9 फरवरी के दिन रिश्तेदारों को पार्टी दी। बताया जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों मुंबई के लिए उड़ाने भरेंगे, जहां 12 तारीख को इनका वेडिंग रिसेप्शन होगा। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। सिड-कियारा के इंडस्ट्री में सभी के साथ अच्छे रिश्ते हैं, जिस कारण सलमान से लेकर अक्षय समेत कभी लोगों के रिसेप्शन में शामिल होने की उम्मीद है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article