बॉलीवुड

Sidharth Malhotra ने Kiara Advani को पहनाया इतने करोड़ का मंगलसूत्र कि कीमत जानकर उड़ेंगे अच्छे-अच्छों के होश

Sidharth 2cr Mangalsootra to Kiara: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को 2 करोड़ रुपये का मंगलसूत्र पहनाया है। कियारा का मंगलसूत्र देखकर ऐसा नहीं लगता है कि ये इतना ज्यादा महंगा होगा लेकिन इसमें लगे हीरे की वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।

Image

Sidharth Malhotra ने Kiara Advani को पहनाया इतने करोड़ का मंगलसूत्र, कीमत जानकर उड़ेंगे अच्छे-अच्छों के होश

KEY HIGHLIGHTS
सिद्धार्थ-कियारा ने 7 फरवरी के दिन की शादी
सिद्धार्थ ने कियारा को पहनाया 2 करोड़ का मंगलसूत्र
सिद्धार्थ-कियारा पर फैंस लगातार बरसा रहे हैं प्यार

Sidharth 2cr Mangalsootra to Kiara: बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी रचाई थी। दोनों लम्बे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी रचाने के बाद 8 फरवरी को जैसलमेर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। जैसलमेर एयरपोर्ट पर इन दोनों की तस्वीरें मीडिया ने खींची, जिसमें कियारा आडवाणी का खूबसूरत मंगलसूत्र कैद हुआ। कियारा आडवाणी का मंगलसूत्र देखने में बहुत ही सामान्य लग रहा था लेकिन इसकी कीमत जानकर आपप सभी हैरान रह जाएंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी को पहनाया 2 करोड़ रुपये का मंगलसूत्र

कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पत्नी कियारा आडवाणी को 2 करोड़ रुपये का मंगलसूत्र पहनाकर शादी रचाई। कियारा आडवाणी का मंगलसूत्र देखने में तो बहुत ही सामान्य लगता है लेकिन इसमें लगे हीरों की वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। कियारा आडवाणी की सिंपल लेकिन क्लासी चीजें अच्छी लगती हैं, जिस कारण उनका मंगलसूत्र देखने में बहुत सामान्य लगता है लेकिन इसकी कीमत केवल क्लासी लोग ही दे सकते हैं। कियारा आडवाणी जिस तरह की इंसान हैं, उसके मुताबिक यह मंगलसूत्र उनके लिए एकदम परफेक्ट है।

सिड-कियारा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की वेडिंग वीडियो

अदाकारा कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी की शाम अपनी शादी की कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की थीं। ये तस्वीरें इतनी खूबसूरत थीं कि लोग सिड-कियारा की वेडिंग वीडियो का इंतजार कर रहे थे। सिद्धार्थ ने 10 फरवरी के दिन अपनी वेडिंग वीडियो फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें कियारा बेहद खुश नजर आ रही हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की वेडिंग वीडियो देखकर यह कहा जा सकता है कि ये दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। वीडियो में ये दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं, जिस कारण फैंस इनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article