बॉलीवुड

Sidharth-kiara Wedding Video पर आलिया भट्ट की सास ने लुटाया प्यार, नीतू कपूर का कमेंट हुआ वायरल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 10, 2023, 02:14 PM IST

Sidharth-kiara Wedding Video: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। इस क्यूट वीडियो पर फैंस के साथ ही सैलेब्स का भी रिएक्शन सामने आ रहा है। इस बीच सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर ने भी वीडियो पर प्यारा सा कमेंट किया है।

Image

Sidharth Malhotra and Kiara Advani wedding video

KEY HIGHLIGHTS
सिद्धार्थ-कियारा की शादी का वीडियो हुआ वायरल।
सिड-कियारा की शादी के वीडियो पर नीतू कपूर ने रिएक्ट किया है।
नीतू कपूर ने दोनों की जोड़ी पर प्यारा सा कमेटं किया है।

Sidharth-kiara Wedding Video: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। इस क्यूट वीडियो पर फैंस के साथ ही सैलेब्स का भी रिएक्शन सामने आ रहा है। इस बीच सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर ने भी वीडियो पर प्यारा सा कमेंट किया है। सिद्धार्थ-कियारा के इस वीडियो को देख फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। दोनों का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ और कियारा के इस वेडिंग वीडियो में जयमाला के दौरान सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस के साथ ही सैलेब्स का भी क्यूट रिएक्शन सामने आ रहा है। सिद्धार्थ-कियारा के वीडियो पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी रिएक्ट किया है। नीतू कपूर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नीतू कपूर ने सिड-कियारा पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट की सास ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर ने सिड-कियारा के वीडियो पर कमेंट करते हुे लिखा,'बहुत प्यारा' (Soo Lovely)। नीतू कपूर का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच फैंस भी मजे ले रहे हैं। वहीं अगर सिद्धार्थ-कियारा के शादी के वीडियो की बात करें तो वीडियो की शुरुआत में कियारा पिंक कलर के लहंगे में चलती हुई काफी खूबसूरत लग रही हैं। कियारा-सिद्धार्थ को देखकर डांस करने लगती है।

सिद्धार्थ-कियारा की वरमाला तो और भी ज्यादा क्यूट है। कियारा जब सिद्धार्थ को वरमाला डालने की कोशिश करती हैं तो सिद्धार्थ मजाकिया अंदाज में मना कर देते हैं, हालांकि चंद सैकेंड बाद दोनों एक दूसरे को माला पहनाते हैं। जयमाला के ठीक बाद दोनों एक दूसरे को किस करते देखे जा सकते हैं।

करण जौहर और मीरा राजपूत ने भी किया रिएक्ट

इस वीडियो पर मीरा राजपूत, करण जौहर से लेकर मनीष मल्होत्रा तक का रिएक्शन सामने आ रहा है। मीरा राजपूत ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सो ब्यूटीफुल'। बता दें कि कियारा-सिड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article