Sidharth Malhotra-Sara Ali Khan's First Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) को आखिरी बार फिल्म 'योद्धा' में देखा गया था। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को दिशा पाटनी और राशि खन्ना को अहम भूमिका में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा की बीती कई फिल्में का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में अब उन्हें एक बड़ी हॉट देने की बड़ी जरुरत है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा को दीपक मिश्रा की नई फिल्म मिली है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार सारा अली खान (Sara Ali Khan) लीड रोल में दिखाई देंगी।
पहली बार ऑनस्क्रीन दिखेगी सिद्धार्थ मल्होत्रा और सारा अली खान की जोड़ी
दीपिका मिश्रा के निर्देशन में बनने जा रही यह एक रूरल फोक स्टोरी होगी। फिल्म की ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है। दीपिका मिश्रा ने इस मूवी को बनाने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और सारा अली खान की फ्रेश जोड़ी को कास्ट किया है। फैन्स भी सिद्धार्थ और सारा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए बेताब हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 2025 में शुरू कर दी जाएगी। निर्माताओं ने इस समय प्री-प्रोडक्शन वर्क भी शुरू कर दिया है।
सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस का आना वाला शेड्यूल काफी बिजी है। आने वाले दिनों सारा अली खान को फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। इससे पहले सारा अली खान को फिल्म 'मर्डर मुबारक' में देखा गया था। इस मूवी में संजय कपूर, करिश्मा कपूर और पंकज त्रिपाठी सहित कई कलाकार लीड रोल में दिखाई दिए थे।
