Sid-kiara का शादी वाले दिन उड़ रहा जमकर मजाक, वायरल हुए मीम्स

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 7, 2023, 11:59 AM IST

memes viral on social media before sidharth malhotra and kiara advani wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर ऐसे कई फनी मीम्स की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई है। जहां कई लोग मीम्स के साथ शादी की घोषणा का जश्न मना रहे हैं तो वहीं कई का दिल टूट गया है।

sidharth malhotra and kiara advani wedding memes: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है। 7 फरवरी को बॉलीवुड का ये मोस्ट पॉपुलर कपल सात फेरे ले रहा है। कपल ने शादी में करण जौहर से लेकर शाहिद कपूर तक बी-टाउन के कई दिग्गजों पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कपल एक धमाकेदार पारंपरिक पंजाबी शादी करेगा। हर कोई इंतजार कर रहा है कि आखिर कब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग लुक सामने आएगा। फैन्स अपना दिल थामकर बैठे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

Sidharth Malhotra - Kiara Advani Wedding

जी हां, दूल्हा-दुल्हन के फर्स्ट लुक का इंतजार कर रहे फैंस बेसब्र हो रहे हैं। विक्की-कटरीना, रणवीर-दीपिका, रणबीर-आलिया सहित बी-टाउन की हर दूसरी शादी की तरह, इस शादी को लेकर भी सोशल मीडिया पर वेडिंग मीम्स की भरमार हो गई। Sid-kiara का शादी वाले दिन जमकर मजाक उड़ रहा है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'पंडित जी सिद्धार्थ मल्होत्रा से कहते हैं: तेरी किस्मत में आलिया से शादी करना है। सिद्धार्थ कहते हैं: कौन सी आलिया?'

End of Feed