sidharth malhotra and kiara advani wedding in february: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल है। दोनों के अफेयर और शादी की चर्चा अक्सर होती रहती है। अब एक बार फिर से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 2023 में फरवरी में एक दूसरे से शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी डेस्टीनेशन वेडिंग होगी, जो कि काफी ग्रैंड होने वाली है। सिद्धार्थ और कियारा की पैलेस वेडिंग होगी।
sidharth malhotra and kiara advani
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा फरवरी के पहले हफ्ते में शादी करेंगे। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन कथित तौर पर 4 और 5 फरवरी को होंगे। जिसके बाद 6 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा की शाही शादी होगी। वहीं वेडिंग वेन्यू के बारे में बताते हुए एक सूत्र ने बताया कि शादी जैसलमेर पैलेस होटल में होगी, जहां कड़ी सुरक्षा के इंतजाम होंगे। साथ ही रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शादी से पहले 3 फरवरी को ही स्क्योरिटी गार्ड्स और बॉडीगार्ड्स का एक ग्रुप जैसलमेर भेजा जाएगा।
कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि बॉलीवुड कपल का ब्रेकअप हो गया है। फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये दावा किया था कि सिद्धार्थ और कियारा का ब्रेकअप हो गया है। उमैर संधू ने लिखा था- 'ब्रेकिंग न्यूज फॉर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी... कपल का पिछले हफ्ते ब्रेकअप हो गया है। दोनों के लिए दुखद..।' हालांकि ये खबर सच साबित नहीं हुई।
आपको बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का रिश्ता फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर शुरू हुआ था। इस फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। फैन्स को दोनों साथ में बेहद प्यार लगते हैं।
