Sidharth Malhotra और Kiara Advani इस जगह रचाएंगे शादी! जल्द बजेगी शहनाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 8, 2022, 11:06 AM IST

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी की शादी को लेकर बीते काफी समय से सुर्खियां हैं। अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार दोनों कपल जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। शादी का वेन्यू भी तय कर दिया गया है। बी टाउन में हर तरह सिद्धार्थ-कियारा की शादी की चर्चा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी का वेडिंग वेन्यू हुआ तय।
  • सिद्धार्थ-कियारा जल्द ही शादी करने वाले हैं।
  • दोनों की शादी को लेकर बी टाउन में काफी चर्चा है।

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। बी टाउन का ये क्यूट कपल अब जल्द ही हमेशा के लिए एक दूसरे का होने वाला है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार दोनों कपल जल्द ही सात फेरे लेंगेहैं। कियारा और सिद्धार्थ की शादी का वेन्यू (Kiara-Sidharth Wedding Venue) भी तय कर दिया गया है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ सिद्धार्थ-कियारा की शादी की ही चर्चा हो रही हैं। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है ये कपल इसी साल दिसंबर के आखिर तक शादी करने वाला है। हालांकि कियारा और सिद्धार्थ के परिवार की तरफ से फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding

चंडीगढ़ में होगी कियारा-सिद्धार्थ की शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग वेन्यू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों चंडीगढ़ में शादी करने वाले हैं। बॉलीवुड में एक समय पर ऐसा ट्रेंड शुरू हुआ था कि हर कोई विदेशों में जाकर ही शादी रचा रहा था, फिर चाहे नो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हों या दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। हालांकि सिद्धार्थ और कियारा यहीं इंडिया में ही शादी करने वाले हैं। वो भी पंजाब और हरियाणा की कैपिटल चंडीगढ़ में। हालांकि चंडीगढ़ में जगह को लेकर फिलहाल कोई खबर पता नहीं चली है।

End of Feed