Katrina Kaif-Vicky Kaushal के नक्शेकदम पर Sidharth-Kiara, सास-ससुर ऐसे करेंगे ग्रैंड वेलकम

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 4, 2023, 02:32 PM IST

Kiara Advani follows Katrina Kaif Vicky Kaushal no phone policy: सिड-कियारा ने अपनी शादी के दिन को सीक्रेट और प्राइवेट अफेयर रखने के लिए अपनी शादी में एक फोन पॉलिसी जारी की है। कपल ने मेहमानों और कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी शादी के बारे में कोई अपडेट पोस्ट न करें।

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Wedding: कियारा आडवाणी (Kiara Advani)और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 'शेरशाह' स्टार्स 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सिद्धार्थ और कियारा की ग्रैंड वेडिंग हो रही हैं। शादी को यादगार बनाने के लिए उनके परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Wedding

दूल्हे सिद्धार्थ मल्होत्रा का परिवार पहले से ही जैसलमेर में शादी की तैयारी कर रहा है, जबकि दुल्हन आज अपने परिवार के साथ कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गई हैं। रविवार को सिड और कियारा की शादी की रस्में शुरू होंगी। यहां पर नो-फोन पॉलिसी जारी की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिड-कियारा ने अपनी शादी के दिन को सीक्रेट और प्राइवेट अफेयर रखने के लिए अपनी शादी में एक फोन पॉलिसी जारी की है। कपल ने मेहमानों और कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी शादी के बारे में कोई अपडेट पोस्ट न करें। उन्होंने आयोजकों से उनकी मांगों पर सख्ती से अमल करने को भी कहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में शामिल होने वाले मेहमानों समेत आयोजक और स्टाफ बड़े इवेंट की फोटो और वीडियो शेयर करने से परहेज करेंगे।

End of Feed