Sidharth-Janhvi's Param Sundari: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) कई महीनों से अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' (Param Sundari) की शूटिंग में व्यस्त थे। सिद्धार्थ-जान्हवी स्टारर का शूट केरला में किया जा रहा था। 18 फरवरी के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 'परम सुंदरी' की कास्ट और क्रू के साथ एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की। फोटो करने के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने यह भी बताया कि वो 'परम सुंदरी' के केरला शेड्यूल को पूरा कर चुके हैं।
'परम सुंदरी' का केरला शेड्यूल हुआ पूरा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'परम सुंदरी' की कास्ट एंड क्रू के साथ पिक्स शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'परम सुंदरी का बेहतरीन केरला शेड्यूल पूरा गया है। बहुत सारी यादें, अमेजिंग एनर्जी और शानदार व्यूज देखने को मिला।' इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म के मेकर्स को भी टैग किया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर को इस जोड़ी को बड़े परदे देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की इस मूवी को दिनेश विजन के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह मूवी 25 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस मूवी का निर्देशन तुषार जलोटा किया जा रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार फिल्म 'योद्धा' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही है जबकि ऑडियंस की ओर से इसे अच्छे रिव्यू मिले थे। फिल्म में दिशा पाटनी और राशि खन्ना लीड रोल में थीं। वैसे आप सिद्धार्थ और जान्हवी की जोड़ी को बड़े परदे देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय कमेंट के जरिए जरूर दें।
