Ramayana मेकर्स को Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, कर डाली प्रिव्यू स्क्रीनिंग की डिमांड

रामायण फिल्म की रिलीज डेट अभी काफी दिनों दूर है लेकिन उससे पहले ही इस पर हंगामा मचने लगा है। श्री रामलीला महासंघ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामायण के मेकर्स को चेतावनी दे डाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीरामलीला महासंघ ने रामायण मेकर्स को दी चेतावनी
  • रखी प्रिव्यू स्क्रीनिंग की डिमांड
  • रामायण में भगवान राम बने हैं रणबीर कपूर

डायरेक्टर नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की अपकमिंग बिग बजट फिल्म रामायण (Ramayana) की रिलीज अभी काफी दूर है लेकिन उससे पहले ही इस पर विवाद शुरू हो चुका है। अगर फिल्म रामायण को लेकर मचे ताजा घमासान की बात करें तो श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान रामायण के मेकर्स को चेतावनी दी है और मूवी की एक स्पेशल स्क्रीनिंग की डिमांड कर डाली है। अर्जुन कुमार ने ये डिमांड इसलिए की है ताकि वो खुद देख पाएं कि अपकमिंग फिल्म रामायण में तथ्यात्मक कमियां तो नहीं हैं।

Ramayana मेकर्स को Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, कर डाली प्रिव्यू स्क्रीनिंग की डिमांड

Ramayana मेकर्स को Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, कर डाली प्रिव्यू स्क्रीनिंग की डिमांड

End of Feed