मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में श्रद्धा कपूर ने लिए फोटोग्राफर्स के मजे, बोलीं 'भगा-भगा शाहरुख खान...'

Shraddha Kapoor pulling legs of photographer: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बीती रात डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में पहुंची, जहां से सामने आई उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। श्रद्धा कपूर को जब फोटोग्राफर्स ने घेर लिया तब उन्होंने उनके मजे लेते हुए कहा कि शाहरुख खान आ गए हैं, उनका फोटो लो।

Shraddha Kapoor pulling legs of photographer: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री की उन चुनिंदा हसीनाओं में से एक हैं, जो रियल रहती हैं। मीडिया इंटरव्यूज हो या फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट की बात... श्रद्धा कपूर कभी भी दिखावा नहीं करती हैं। इस बात की गवाही उनका एक वायरल होता ताजा वीडियो भी दे रहा है, जिसमें वो मीडिया फोटोग्राफर्स के मजे लेती दिख रही हैं। श्रद्धा कपूर का ये मजेदार वीडियो देखकर आप भी कहने को मजबूर हो जाएंगे कि वो वाकई क्यूट और रियल हैं।

Shraddha Kapoor Shah RUkh Khan

असल में श्रद्धा कपूर बीती रात डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में पहुंची थीं, जहां मीडिया फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। श्रद्दा कपूर फोटोग्राफर्स की भीड़ की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं, बस फिर क्या था... फोटोग्राफर्स को हटाने के लिए ऐसी बात बोल डाली कि सभी लोग हंसने लगे। असल में श्रद्धा कपूर ने फोटोग्राफर्स का ध्यान अपनी ओर से हटाने के लिए कहा, 'भगा... भगा... शाहरुख खान आया है....।' अब ये तो सब जानते ही हैं कि कोई भी फोटोग्राफर शाहरुख खान को मिस नहीं करना चाहता है, इसीलिए श्रद्धा कपूर ने ये बात बोली। श्रद्धा कपूर का ये मजेदार वीडियो आप नीचे देख सकते हैं:

End of Feed