Eetha के लिए श्रद्धा कपूर ने सहे कई दर्द, 8 किलो के घुंघरू पहनकर 25 दिन की रिहर्सल

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 25, 2026, 11:40 AM IST

Laxman Utekar on Shraddha Kapoor Role In Eetha: श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्म ईथा में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस किरदार के लिए एक्ट्रेस ने जमकर मेहनत की है।

Laxman Utekar on Shraddha Kapoor Role In Eetha: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी फिल्मों में किरदारों के साथ नए प्रयोग करने के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वो निर्देशक लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) की फिल्म ईथा (Eetha) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। इस किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए एक्ट्रेस ने लावणी डांस की बारीकियां सीखने से लेकर काफी मेहनत की है। फिल्म के गाने 'जी जी रे जी' (Ji Ji Re Ji) के लॉन्च इवेंट में निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने श्रद्धा की तैयारी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर उनकी मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Laxman Utekar on Shraddha Kapoor Role In Eetha

श्रद्धा कपूर ने 8 किलो के घुंघरू पहनकर की 25 दिन रिहर्सल, शूटिंग के दूसरे दिन फटा मसल (Image Source: Eetha Movie)

8 किलो के घुंघरू पहनकर रोज करती थीं रिहर्सल

'ईथा' के प्रमोशनल इवेंट में डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने मराठी में कहा, 'श्रद्धा के अलावा इस किरदार को कोई और नहीं निभा सकता था। इंडस्ट्री में कोई दूसरा ऐसा नहीं है जो इस किरदार के साथ पूरा न्याय कर पाता। श्रद्धा अपने किरदार में जिस तरह की पवित्रता लेकर आती हैं, वो बेमिसाल है।' उन्होंने आगे कहा, 'श्रद्धा ने हर गाने के लिए 25 दिनों तक रिहर्सल की। इस दौरान वह हर पैर में 4 किलो के घुंघरू बांधकर रोजाना आठ घंटे अभ्यास करती थीं। उनके पैरों में सूजन आ जाती थी। उन्होंने तमाशा और लावणी की दुनिया को करीब से समझने और इस कला को सीखने के लिए खुद को पूरी तरह उसमें डुबो दिया था। गाने की शूटिंग का पहला दिन अच्छा रहा, लेकिन दूसरे दिन श्रद्धा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके बाद हमें शूटिंग रोकनी पड़ी।'

End of Feed