राही अनिल बर्वे की 'पहाड़पंगिरा' में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, 2026 के इस महीने से शूटिंग होगी शुरू?

Shraddha Kapoor in Rahi Anil Barve's 'Pahadpangira': ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने राही अनिल बर्वे (Rahi Anil Barve) की 'पहाड़पंगिरा' (Pahadpangira) के लिए हां कर दी है। इस मूवी में श्रद्धा कपूर को अहम रोल में देखा जाएगा और शूटिंग अगले शुरू की जाएगी।

Shraddha Kapoor in Rahi Anil Barve's 'Pahadpangira': बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बीते कुछ सालों से एकदम सिलेक्टेड मूवीज ही कर रही हैं। 'स्त्री 2' के सफलता के बाद से फैन्स यह जानने के लिए बेताब हैं कि श्रद्धा कपूर को अब किस प्रोजेक्ट में देखा जाएगा। फैन्स की बेताबी के बीच अब श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो राही अनिल बर्वे (Rahi Anil Barve) की 'पहाड़पंगिरा' (Pahadpangira) में नजर आएंगी। इस मूवी की तैयारियां भी मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है की श्रद्धा कपूर साल 2026 में इस मूवी की शूटिंग शुरू कर देंगी।

Shraddha Kapoor in Rahi Anil Barve's 'Pahadpangira'

Photo Credit: Instagram

'पहाड़पंगिरा' में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर को राही अनिल बर्वे (Rahi Anil Barve) की 'पहाड़पंगिरा' (Pahadpangira) की कहानी पसंद आई है, वो इस मूवी की ओरिजिनल स्टोरी से प्रभावित हैं। पोर्टल के मुताबिक श्रद्धा कपूर इस मूवी की शूटिंग को लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म को पूरा करने के बाद शुरू करेंगी। बताया जा रहा है कि साल 2026 के मिड में श्रद्धा कपूर फिल्म 'पहाड़पंगिरा' की शूटिंग शुरू कर देंगी। श्रद्धा कपूर को इस मूवी में एकदम नए अवतार में देखा जाएगा।

End of Feed