Naagin Shooting Update: बॉलीवुड के जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच श्रद्धा कपूर की फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म नागिन (Naagin) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। श्रद्धा कपूर की फिल्म नागिन की शूटिंग कब से शुरू होने वाली है, इसको लेकर खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं श्रद्धा कपूर की फिल्म नागिन कब से शुरू होने वाली है।
कब से शुरू होगी 'नागिन' की शूटिंग
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म नागिन सा जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। ‘ईथा (Eetha)’ की शूटिंग खत्म होने से पहले ही श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म ‘नागिन’ की तैयारी जोरों पर चल रही है। यह फैंटसी फिल्म काफी समय से डेवलपमेंट में थी और अब श्रद्धा इसमें बड़े पैमाने की फैंटसी और मिथोलॉजी वाली सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इंडस्ट्री के सूत्र बताते हैं कि फिल्म को परफेक्ट बनाने के लिए काफी मेहनत की गई है, खासकर विजुअल इफेक्ट्स और वर्ल्ड बिल्डिंग पर। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'नागिन लंबे समय से बन रही है और टीम सब कुछ सही करना चाहती थी वीएफएक्स डिजाइन से लेकर कास्टिंग तक पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धा फाइनल होने के बाद बाकी कास्ट भी तय हो गई। प्लान है कि अप्रैल से शूटिंग शुरू हो जाएगी।'
श्रद्धा कपूर को लगी चोट
श्रद्धा कपूर ‘ईथा’ की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान श्रद्धा को चोट लग गई, जिससे शूटिंग कुछ समय के लिए रुक गई। लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक, शेड्यूल पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। मिड-डे खबर के अनुसार कि फिल्म मार्च के अंत तक पूरी हो जाएगी। श्रद्धा कपूर को चोट लगने की खबर ने फैंस को दुखी कर दिया है। श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्मों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
