Dharmendra Best Movies: धर्मेंद्र की विरासत बरकरार रखेंगी ये 7 फिल्में, एक-एक सीन है तालियों के काबिल

Dharmendra's Best 7 Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। ऐसे में आज हम धर्मेंद्र की अब तक की 7 बेस्ट मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड में उनकी विरासत को कायम रखती हैं।

Dharmendra's Best 7 Movies: धर्मेंद्र बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो नाम है, जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। बॉलीवुड में धर्मेंद्र को ही'मैन के नाम भी जनता है। 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में जन्में धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी। इस मूवी के बाद धर्मेंद्र को इंडियन सिनेमा में बड़ी पहचान मिली थी। इस मूवी के बाद धर्मेंद्र ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2012 में धर्मेंद्र को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। रोमांस से लेकर कॉमेडी और एक्शन तक, हर तरह की फिल्मों में धर्मेंद्र ने अपना हाथ आजमाया। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको धर्मेंद्र (Dharmendra) की 7 बेस्ट मूवीज के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनकी विरासत को बॉलीवुड में आज भी कायम रखती हैं।

Dharmendra's Best Movies

Pics Credit: IMDb

'बंदिनी' (1963)

बिमल रॉय की 'बंदिनी' में धर्मेंद्र ने डॉ. सुदर्शन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है, जो हत्या के लिए उम्रकैद की सजा काट रही है। फिल्म में उस महिला का किरदार नूतन ने निभाया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र का प्रदर्शन आकर्षण और संवेदनशीलता से भरा है। इस मूवी की कहानी बेहद शानदार और अनोखी है।

End of Feed