फिल्म हनमान अंश (Hanuman Ansh) एक्टर शोभिनव सत्या इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म हनुमान अंश रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि लोग दंग रह गए हैं। शोभिनव सत्या की फिल्म ने करीब 451 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस बीच शोभिनव सत्या ने कुछ ऐसा कह दिया है कि सभी लोगों की नजरें उनपर टिक गई है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daddy Cool Song: 15 साल बाद Shah Rukh Khan ने Kareena Kapoor Khan संग लगाए ठुमके)
शोभिनव सत्या ने शाहरुख खान से की अपनी तुलना (pic credit-instagram)
शोभिनव सत्या ने कही ये बात
एक्टर शोभिनव सत्या ने खुद दी तुलना सुपरस्टार शाहरुख खान से कर दी है। शोभिनव सत्या ने किंग खान के शुरुआती दिनों को याद करते 'वैरायटी इंडिया' से बातचीत में कहा,'शाहरुख खान की कहानी यह है कि वह 'फौजी' सीरीज में एक छोटा सा किरदार निभा रहे थे। जो एक्टर लीड रोल कर रहा था, उसके पास कोई दूसरा प्रोजेक्ट था। वह डायरेक्टर का बेटा था। इसके बाद शाहरुख खान को 'फौजी' का हीरो बना दिया गया। कभी-कभी अचानक ऐसे बदलाव हो जाते हैं। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मैं फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा था और डायरेक्टर (विशाल चतुर्वेदी) ने मुझसे कहा कि तुम इसके हीरो हो।'
शोभिनव ने बताया कि उन्हें हमेशा कैमरे के पीछे रहकर काम करना पसंद था। उन्होंने कहा, 'अगर यह कोई दूसरी फिल्म होती, तो शायद मैं मना कर देता। मेरी आत्मा एक डायरेक्टर की है। आप जानते हैं कि डायरेक्टर की आत्मा कैसी होती है? वे स्क्रीन से दूर भागते हैं। वे कैमरे के सामने नहीं आना चाहते।' बताते चलें कि फिल्म हनुमान अंश आज सोनी लिव पर रिलीज हो गई है। लोग इस फिल्म को खूब प्यार दे रहे हैं।
