एक्सेल एंटरटेनमेंट की नई फिल्म मिर्जापुर दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई है। मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कारोबार किया है, जिसके दम पर ये सुपरहिट की कैटेगिरी में शामिल हो चुकी है। फिल्म मिर्जापुर को लेकर दर्शकों के बीच में ये आलम है कि वो इसके दूसरे पार्ट की भी डिमांड कर रहे हैं। इस बीच ऑर्थर शोभा डे का रिव्यू चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने फिल्म मिर्जापुर की जमकर आलोचना की है। शोभा डे ने तो अपने रिव्यू में यहां तक लिख डाला है कि ये फिल्म बननी ही नहीं चाहिए थी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Haiwaan Review: "असली हैवानियत" दर्शकों को बिना सिर-पैर की फिल्म दिखाना है
"मिर्जापुर बननी ही नहीं चाहिए...", Shobhaa De का बेबाक रिव्यू वायरल, इंटरनेट पर मचा बवाल
Shobhaa De ने की Mirapur The Movie की जमकर आलोचना
शोभा डे अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर से उनका बया चर्चा में है, जिसमें उन्होंने मिर्जापुर की जमकर आलोचना की है। शोभा डे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि दर्शकों के बीच में मिर्जापुर द मूवी को लेकर जो उत्साह था, ये फिल्म उस पर खरी नहीं उतरती है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बेवफाई पर खुलकर बोलीं Isha Rikhi, बादशाह से तलाक के बीच दिया बड़ा बयान
शोभा डे ने अपने बयान में लिखा है, "मैंने कुछ देर पहले ही फिल्म मिर्जापुर द मूवी खत्म की है और मैं बस यही कह सकती हूं कि ये कभी बननी ही नहीं चाहिए थी। मैंने सीरीज तो नहीं देखी है लेकिन फिर भी मैं इसे देखने के लिए बहुत उम्मीदों से गई थी। इस फिल्म को लेकर जो उत्साह था, उस पर ये बिल्कुल भी खरी नहीं उतरती है। इसे देखते हुए मुझे फीलिंग आ रही थी कि ये सब क्या चल रहा है।"
Shobhaa De को पसंद आया Ravi Kishan-Ali Fazal का काम
भले ही शोभा डे को मिर्जापुर द मूवी पसंद नहीं आई हो लेकिन उन्हें रवि किशन और अली फजल का काम अच्छा लगा है। शोभा ने रवि किशन की परफॉर्मेंस को कमाल का बताते हुए, अली फजल की भी जमकर तारीफ की है। शोभा डे को पंकज त्रिपाठी का काम रिपीटेड लगा है क्योंकि वो एक ही तरह के एक्सप्रेशन देते नजर आए हैं।
