Sania Mirza से अलग होने की खबरों पर Shoaib Malik ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'हम दोनों जल्द ही...'

Shoaib Malik on Divorce With Sania Mirza: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक पत्नी सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरों पर सुर्खियों बटोर रहे हैं। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से तलाक की अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है।

Shoaib Malik on Divorce With Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक लंबे समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये कपल एक-दूसरे से तलाक लेने जा रहा है। हालांकि सानिया मिर्जा ने अभी तक इस तरह की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था लेकिन उनके पति शोएब मलिक ने आखिरकार इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। शोएब मलिक ने सान्या मिर्जा से अलग होने की खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि यह हमारा निजी मामला है।

Shaoib And Sania

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और शोएब मलिक (Shoaib Malik) लंबे समय से अलग होने की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने एक न्यूज पोर्टल के साथ सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरों पर बातचीत की। शोएब ने कथित तौर पर कहा, 'यह हमारा निजी मामला है। इस सवाल का जवाब न तो मैं और न ही मेरी पत्नी दे रहे हैं। इस टॉपिक को अकेला छोड़ दो।' रिपोर्ट्स की मानें तो एक-दूसरे से अलग होने की अफवाहों के बीच शोएब मलिक और सानिया मिर्जा रिएलिटी टॉक शो 'द मिर्जा, मलिक शो' में एक साथ नजर आएंगे।

End of Feed