शिल्पा शेट्टी ने राज कुन्द्रा ने नहीं लिए कोई पैसे, वकील का दावा फर्जी खबरों के खिलाफ कोर्ट जाएगी अभिनेत्री

Shilpa Shetty's lawyer Official Statement: शिल्पा शेट्टी की मुसीबत एक बार फिर से बढ़ गई है। कुछ दिन पहले उनपर राज कुन्द्रा से 15 करोड़ लेने की बात कही गई थी। लेकिन, अब पता चल है कि यह सब फ्रॉड है। एक्ट्रेस ने वकील ने अपने बयान में मामले की सफाई दी है।

Shilpa Shetty's lawyer Official Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले तो शिल्पा शेट्टी और राज कुन्द्रा( Raj Kundra) पर 60 करोड़ के फ्रॉड का मामला दर्ज हुआ। उसके बाद ऐसी खबरें सामने आई कि उन्हें लगभग 10 साल पहले उनके पति राज कुंद्रा से 15 करोड़ रुपये मिले थे। यह मामला मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा की जांच से जुड़ा बताया गया। लेकिन शिल्पा शेट्टी की टीम ने इन दावों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद कहा है। उनके वकील ने इन खबरों को साफ-साफ झूठ बताते हुए अपना बयान दिया है। साथ ही शिल्पा शेट्टी के जुड़े इस मामले पर सारी बातें साफ की हैं।

Shilpa Shetty's lawyer Official Statement

Image Source: Instagram

शिल्पा शेट्टी के वकील ने दिया आधिकारिक बयान

शिल्पा शेट्टी के वकील के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, "सबसे पहले, हम यह बताना चाहेंगे कि यह जानकारी पूरी तरह से फर्जी है और मेरे मुवक्किल को बदनाम करने के लिए जानबूझकर ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं। हम शरारत की जड़ तक जाएंगे और मेरे मुवक्किल को बदनाम करने के लिए शरारतपूर्ण तरीके से दिखाए जा रहे सभी आर्टिकलस या मीडिया रिपोर्ट्स के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की जाएगी और मानहानि का केस भी किया जाएगा।"

End of Feed