Shilpa Shetty के बंगले पर पड़ा डाका, छोटी बेटी का सामान चुराकर भागे चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 16, 2023, 09:49 AM IST

Shilpa Shetty home theft: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस समय इटली में हॉलिडे मना रही हैं। इस बीच शिल्पा घर में चोरी का मामला सामने आ गया है। इतना ही मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Shilpa Shetty home theft: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस समय इटली में हॉलिडे मना रही हैं। इस बीच शिल्पा घर में चोरी का मामला सामने आ गया है। इतना ही मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। ये घटना शिल्पा शेट्टी के जुहू में मौजूद घर पर हुई है। एक पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस के घर से कुछ कई कीमती सामना गायब हैं, बताया जा रहा है कि उनके छोटी बेटी की कुछ चीजें भी चोर अपने साथ ले गए थे। इस पूरे मामले में फिलहाल शिल्पा शेट्टी या राज कुंद्रा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस इस समय हिरासत में लिए गए दोनों शख्स से पूछताछ कर रही है।

Shilpa Shetty House

Shilpa Shetty House Theft

पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन

मुंबई पुलिस के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही उन्हें शिल्पा के घर में चोरी की शिकायत मिली, उन्होंने तुरंत एक्शन लिया, जिसके बाद पूछताछ के लिए पुलिस ने दो शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शिल्पा शेट्टी के हाउसकीपिंग ने इस बात की जानकारी दी है कि दोनों चोरों में घर से कुछ कीमती सामन चुरा लिया है, दोनों ही घर के काफी अंदर तक आ गए थे। शिल्पा का घर जुहू में समन्दर किनारे बना हुआ है।

End of Feed