Janhvi Kapoor के बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya ने रोमांटिक तस्वीर शेयर करके दी बर्थडे की बधाई

Shikhar wished Janhvi Happy B'day: शिखर परिहार ने इंस्टाग्राम के जरिए अदाकारा जाह्नवी कपूर को बर्थडे की बधाई दी है। शिखर ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें जाह्नवी कपूर साफ-साफ देखी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं।

Shikhar wished Janhvi Happy B'day: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाई भरे संदेश मिल रहे हैं। जाह्नवी कपूर ने बहुत कम समय में ही खुद का नाम कमा लिया है, जिस कारण लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। श्रीदेवी की बेटी होने का भी उन्हें खूब फायदा मिलता है लेकिन जाह्नवी कपूर ने अपनी मेहनत के दम पर खुद की पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Janhvi Kapoor के बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya ने रोमांटिक तस्वीर शेयर करके दी बर्थडे की बधाई

Janhvi Kapoor के बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya ने रोमांटिक तस्वीर शेयर करके दी बर्थडे की बधाई

जाह्नवी कपूर को जहां फैंस लगातार जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, वहीं उनके बॉयफ्रेंड शिखर परिहार ने भी उन्हें बर्थडे की विशेज भेजी हैं। शिखर परिहार ने इंस्टाग्राम पर मालदीव हॉलीडे की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो और जाह्नवी चांद के सामने पोज देते दिख रहे हैं। शिखर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर के लिए हैप्पी बर्थडे लिखा है और दिल वाला इमोजी बनाया है। अदाकारा जाह्नवी कपूर ने शिखर का ये पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

End of Feed