Shikhar Dhawan: सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म ‘डबल XL’ में नजर आएंगे शिखर धवन, जानें क्या बोले ‘गब्बर’?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 03:58 PM IST

Shikhar Dhawan Special Appearance: शिखर धवन अब बड़े पर्दे पर भी जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं। सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म डबल XL में शिखर धवन एक स्पेशल भूमिका में नजर आएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिकेटर शिखर धवन फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
  • फिल्म डबल XL में एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे।
  • सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी।

Shikhar Dhawan in Double XL: क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) मैदान में अपने अपने छक्के-चौकों से सबका दिल जीतने के बाद अब बड़े पर्दे पर भी जलवा बिखेरते नजर आएंगे। बॉलीवुड की कॉमेडी ड्रामा फिल्म डबल XL (Double XL) में शिखर एक स्पेशल भूमिका में नजर आएंगे। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की यह फिल्म दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी है जो अपने सपनों की तलाश करती नजर आ रही हैं। इस फिल्म में शिखर धवन भी दर्शकों को नजर आएंगे।

Shikhar Dhawan in Double XL

बॉलीवुड फिल्म डबल XL में नजह आएंगे शिखर धवन

सतराम रमानी के द्वारा निर्देशित फिल्म डबल XL समाज के एक गंभीर मसले पर फोकस कर रही है, जहां फिल्म वजन से जुड़े सभी पुरानी सोच के लोगों को जवाब देती नजर आएगी। इस फिल्म में एक्टर जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र भी शामिल हैं। शिखर धवन के अनुसार, कहानी सुनने के तुरंत बाद ही उन्होंने इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस के लिए हां कर दिया।

End of Feed