Ranbir Kapoor की 'रामायण' के कोरियोग्राफर होंगे Shiamak Davar, पुष्टि करते हुए कहा, 'यह एक जिम्मेदारी...'

Ranbir Kapoor's Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने हाल ही में पुष्टि करते हुए बताया कि वो नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' को कोरियोग्राफ कर रहे हैं। रणबीर कपूर, रवि दुबे और बाकी कलाकारों को कोरियोग्राफ करने के लिए श्यामक भी बेहद उत्साहित हैं।

Ranbir Kapoor's Ramayana: इंडियन सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने 'दिल तो पागल है' में अपने डांस से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। अब श्यामक डावर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी ने सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'रामायण' के लिए बतौर कोरियोग्राफर चुना है। श्यामक अब इस मूवी के माध्यम से अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने खुद भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वो ऑफिशियल तौर पर नितेश तिवारी की इस पौराणिक महाकाव्य फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे सहित बाकी कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं।

Shiamak Davar Choreographing For Ranbir Kapoor's Ramayana

'रामायण' को कोरियोग्राफ करेंगे रणबीर कपूर

इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बात करते हुए श्यामक ने फिल्म 'रामायण' के कोरियोग्राफर होने की पुष्टि की। इस दौरान श्यामक से पूछा गया कि क्या वह कभी "दिल तो पागल है" जैसी कोई फिल्म दोबारा करेंगे, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अभी ये जो नई फिल्म कर रहा हूं वो ;दिल तो पागल है; नहीं है, वो रामायण है। तो देखते हैं क्या होता है।' इस दौरान श्यामक ने कन्फर्म करते हुए कहा कि वो हमेशा फिल्मों को लेकर उत्साहित रहते हैं। यही वजह है कि वो 'रामायण' को कोरियोग्राफ कर रहे हैं।

End of Feed