Shera Father Prayer Meet: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा इन दिनों मुश्किलों से गुजर रहे हैं। हाल ही में सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का निधन हो गया। शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली की मौत कैंसर की वजह से हुई है। शेरा के पिता की अंतिम यात्रा में कई सितारे शामिल हुए थे। इस बीच शेरा ने मुंबई के एक गुरुद्वारे में अपने पिता की प्रेयर मीट रखी है, जिसमें बॉबी देओल समेत बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए है। इस दौरान की तस्वीरें अब सामने आ गई हैं, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। आइए नजर डालते हैं इन फोटोज पर...
Pic Credit- Zoom
भावुक हुए बॉबी देओल
जूम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बॉबी देओल दिखाई दे रहे हैं। बॉबी देओल गुरुद्वारे में शेरा के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। वीडियो में बॉबी ने शेरा को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। बॉबी देओल का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस मुश्किल समय में बॉबी देओल, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के साथ खड़े हैं। इस क्लिप में टीवी एक्टर और सिंगर राहुल वैद्य, शेरा के पिता को श्रद्धाजंलि देते दिखाई दे रहे हैं। राहुल का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा भी कई स्टार्स प्रेयर मीट में शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में मनीष पॉल से लेकर डेजी शाह तक के नाम शामिल है।
सलमान खान के बेहद करीबी हैं शेरा
बताते चलें कि सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा को भाई की तरह मानते हैं। उन्होंने कई बार ये कहा है कि जब तक शेरा उनके साथ है उन्हें कोई छू भी नहीं सकता है। शेरा टाइगर सिक्योरिटी नामक एक सुरक्षा फर्म चलाते हैं। वहीं सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा को हर साल करीब 2 करोड़ रुपये देते हैं।
