Shehzada Teaser Fans Reaction: कार्तिक आर्यन का स्टाइल देख अल्लू अर्जुन को भूले फैंस, बोले 'ये लड़का अब रुकेगा नहीं...'

Shehzada Teaser Fans Reaction: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की नई फिल्म शहजादा का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने पहले कभी इस तरह का किरदार प्ले नहीं किया है, जिस कारण लोगों को शहजादा का टीजर चौंका रहा है। फैंस लगातार शहजादा के टीजर पर कमेंट कर रहे हैं और कार्तिक आर्यन की तारीफ कर रहे हैं।

Shehzada Teaser Fans Reaction: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। वो जिस फिल्म को हाथ लगा रहे हैं, वो दर्शकों को भा रही है। इस साल भूल भुलैया 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने वाले कार्तिक आर्यन जल्द ही शहजादा (Shehzada) नाम की मास एंटरटेनर लेकर आएंगे, जिसका टीजर दर्शकों के सामने है। कार्तिक आर्यन के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म शहजादा का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने अपने अब तक के करियर में ऐसा किरदार नहीं निभाया है, जिस कारण उनके फैंस शहजादा का ट्रेलर देखकर सातवें आसमान पर हैं। फैंस लगातार कमेंट में बोल रहे हैं कि इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन "बॉलीवुड का शहजादा" बन जाएंगे।

Shehzada Teaser Fans Reaction: कार्तिक आर्यन का स्टाइल देख अल्लू अर्जुन को भूले फैंस, बोले 'ये लड़का अब रुकेगा नहीं...'

अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमलो की रीमेक है शहजादा

End of Feed