Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan रिलीज होने से पहले खुली शहनाज गिल की किस्मत, इस बड़े प्रोजेक्ट में आएंगी नजर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 20, 2023, 08:03 PM IST

शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा किया है। इस फिल्म में वो अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगी।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की डेब्यू फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) कल रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस सलमान खान (Salman Khan) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। एक्ट्रेस को सलमान के साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्मों के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बात की है। शहनाज ने कहा है कि वो जल्द रिया कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंंगी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में होंगी। एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा बात करने से मना कर दिया है।

Shehnaaz gill and rhea kapoor

Shehnaaz gill and rhea kapoor (credit pic: instagram)

उन्होंने कहा कि मेरे कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। मैं सही समय आने पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करूंगी। मैंने उस फिल्म में भी बढ़िया काम किया है। मैं अपना बेस्ट दे रही हूं। एक्ट्रेस से जब सलमान खान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो उतने ही रियल है जितने बिग बॉस में थे। वो हमेशा मुझे मोटिवेट करते हैं। मैं ये नहीं कहूंगी कि वो मेरे गुरू है। लेकिन अगर आप उनसे सलाह मांगेंगे तो हमेशा सही सलाह देंगे।

End of Feed