जेल से वापस आने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा से दूर-दूर रहने लगे संजय दत्त, दर्द बयां करते हुए शॉटगन बोले, 'वो खराब लड़का नहीं...'

Sanjay Dutt ignored Shatrughan Sinha: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शॉटगन के नाम से मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया है कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने जेल से लौटने के बाद उन्हें इग्नोर कर दिया। उन्होंने कभी जेल से निकलने में संजय की काफी मदद की थी लेकिन जब वो अपनी सजा काटकर वापस लौटे तो उन्होंने शॉटगन से दूरी बना ली।

Sanjay Dutt ignored Shatrughan Sinha: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जब 90 के दशक में जेल की रोटी खा रहे थे और उनके पिता सुनील दत्त की कोई भी मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहा था तब बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और राजेन्द्र कुमार ने दत्त परिवार की काफी मदद की। बाला साहेब ठाकरे का हाथ थामकर शत्रुघ्न सिन्हा और राजेन्द्र कुमार ने संजय दत्त को जेल से बाहर निकलवाया था। हालांकि जेल से बाहर आने के बाद संजय दत्त ने शत्रुघ्न सिन्हा से ही दूरी बना ली। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें नहीं पता कि संजय उनसे क्यों दूर हो गए लेकिन उन्हें इस बात से थोड़ी हैरानी जरूर हुई थी।

Sanjay Dutt Shatrughan Sinha

ईटाइम्स से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है, 'जब संजय दत्त जेल के चक्कर काट रहे थे तब हम सभी बहुत परेशान थे और सोच रहे थे कि कैसे उनकी मदद की जाए। यह हमारा सौभाग्य रहा कि महाराष्ट्र के शेर बाला साहेब ठाकरे ने हमारी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया और संजय को आशीर्वाद दिया। उनकी ही मदद से संजय जेल से बाहर आ पाए। अगर बाला साहेब ठाकरे मदद न करते तो संजय दत्त जेल से बाहर न आ पाते।'

End of Feed