बहन और बहनोई से नाराजगी के बीच Luv Sinha ने पापा शत्रुघ्न सिन्हा को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, छोटे भाई को भी किया टैग

Luv Sinha Post for Dad: आज सुबह-सुबह पापा को जन्मदिन विश करते हुए बेटे लव सिन्हा( Luv Sinha) ने पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर की है इसमें शत्रुघ्न सिन्हा( Shatrughan Sinha) नन्हे लव को गोद में खिला रहे हैं।

Luv Sinha Post for Dad: बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा( Shatrughan Sinha) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) के पापा शत्रुघ्न फैंस के दिलों पर राज करते हैं एक्टर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, लोग उनके डायलॉग 'खामोश' को भी खूब कॉपी करते हैं। आज जन्मदिन के मौके पर एक्टर को बधाइयों का ताता लगा हुआ है, ऐसे शुभ दिन पर एक्टर के बच्चे कैसे पीछे रह सकते हैं। बड़े बेटे लव सिन्हा( Luv Sinha) ने पापा के लिए प्यार सा पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्हें बचपन की क्यूट सी फोटो शेयर की है।

Luv Sinha Post for Dad

आज सुबह-सुबह पापा को जन्मदिन विश करते हुए बेटे लव सिन्हा( Luv Sinha) ने पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर की है इसमें शत्रुघ्न सिन्हा( Shatrughan Sinha) नन्हे लव को गोद में खिला रहे हैं। इसे शेयर करते हुए लिखा है- जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पापा। हमारे माता-पिता हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं। वे हमें बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं और हम कम से कम उनके लिए हर पल साथ रह सकते हैं, मेरे पिता मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रहे हैं, साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत भी रहे हैं और हमेशा वह रोशनी रहेंगे जिसकी ओर मैं सही रास्ते पर चलने के लिए देखता हूँ। मैं आभारी हूँ कि मेरे माता-पिता दोनों मेरे साथ हैं। साथ ही मुझे उम्मीद है कि यह मेरी तस्वीर है न कि मेरे भाई कुश सिन्हा की।

End of Feed