साजिद नाडियाडवाला के बेटे शुभान नाडियाडवाला को लॉन्च करेंगे शशांक खैतान, तैयारियां शुरू

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadawala) ने इंडस्ट्री को टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स दिए हैं, जिन्हें फैंस खूब प्यार करते हैं। साजिद नाडियाडवाला इंडस्ट्री में दूसरों के बच्चे लॉन्च करने के बाद अब अपने बेटे शुभान नाडियाडवाला (Shubhan Nadiadwala) को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। खबरें हैं शुभान को जल्द ही शशांक खैतान इंडस्ट्री में लॉन्च करेंगे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने खुद को पिछले कुछ सालों में बड़े प्रोड्यूसर के तौर पर स्थापित किया है, जिनके बैनर के लिए सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार समेत सभी बड़े कलाकार फिल्में करते हैं। साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म सिकंदर भी साजिद नाडियाडवाला के बैनर की ही होगी, जिसमें सलमान खान दिखाई देंगे। दूसरे स्टार्स पर रुपये लगाने वाले साजिद नाडियाडवाला जल्द ही अपने बेटे पर दांव खेलते दिखाई देंगे। अगर मीडिया में सामने आई खबरों की मानें तो साजिद नाडियाडवाला जल्द ही अपने बेटे शुभान नाडियाडवाला को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे, जिसके लिए उन्होंने शशांक खैतान संग हाथ मिलाया है।

Sajid Nadiadwala

प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को बताया है, "शुभान नाडियाडवाला को बॉलीवुड में लॉन्च करने की जिम्मेदारी शशांक खैतान ने उठाई है। शशांक खैतान शुभान को एक लव स्टोरी से बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। फिल्म का पेपरवर्क शुरू हो चुका है और ये फिल्म 2025 के मध्य तक फ्लोर पर आ जाएगी। शशांक ने जो कहानी लिखी थी, उसके लिए एक नए चेहरे की तलाश थी। शशांक की ये तलाश शुभान पर जाकर रुकी, जिसे वो इंडस्ट्री में लॉन्च करेंगे। शशांक ने शुभान के साथ एक्टिंग वर्कशॉप शुरू कर दी हैं।"

End of Feed