डेब्यू से पहले ही शनाया के हाथ लगा बिग प्रोजेक्ट, अभय वर्मा के साथ करेगी रॉक ऑन 2 ?

Shanaya Kapoor-Abhay Verma Next Movie: संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इससे पहले एक्ट्रेस के साथ बड़े प्रोजेक्ट लग रहे हैं। हाल ही में उन्हें अभय वर्मा के साथ एक रोमांटिक मूवी के लिए साइन किया गया है।

Shanaya Kapoor-Abhay Verma Next Movie: बॉलीवुड स्टारकिड शनाया कपूर( Shanaya Kapoor) अक्सर अपनी खूबसूरती के लिए लाइमलाइट में रहती है। संजय कपूर ( Sanjay Kapoor) की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। उनके पास 'आंखों की गुस्ताखियां' और वृषभ जैसी फिल्में लाइन में हैं। वहीं अब खबर आई है कि डेब्यू से पहले ही शनाया के हाथ एक और प्रोजेक्ट लगा है। जिसमें वह मुंज़्या फेम अभय वर्मा के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को रॉक ऑन का पार्ट 2 बताया जा रहा है।

Shanaya Kapoor-Abhay Verma Next Movie

शनाया कपूर और अभय वर्मा ( Abhay Verma) की जोड़ी को शुजात सौदागर ने अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है। खबरों के अनुसार स्टार्स की जोड़ी ने शूटिंग के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म गोवा में शूट की जाएगी। यह एक रोमांटिक मूवी होगी, जिसका टाइटल अभी रखा नहीं गया है। हालांकि फैंस इसे रॉक ऑन 2 से भी जोड़कर देख रहे हैं।

End of Feed