Tu Yaa Main: रुमर्ड बीएफ करण कोठारी ने लुटाया शनाया कपूर पर प्यार, फिल्म का टीजर शेयर कर कहा.....

BF Karan Kothari Praises Shanaya Kapoor: जैसे ही शनाया कपूर की पहली फिल्म 'तू या मैं' का टीजर आया हर किसी ने एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म पर बधाई देनी शुरू कर दी। सबसे खास शुभकमाएं शनाया के कथित बॉयफ्रेंड करण कोठारी ने दी है। उन्होंने स्टोरी शेयर कर एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया है।

Karan Kothari Praises Shanaya Kapoor: अभिनेता संजय कपूर ( Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर ( Shanaya Kapoor) जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। उनकी पहली फिल्म तू या मैं की घोषणा हो गई है। शनाया के साथ फिल्म में 'खो गए हम कहां' स्टार आदर्श गौरव( Adarsh Gourav) नजर आने वाले हैं। जैसे ही फिल्म का वीडियो अनाउन्समेन्ट हुआ हर किसी ने शनाया कपूर को पहली फिल्म के लिए बधाई दी। लेकिन , सबसे प्यारी विश एक्ट्रेस के रुमर्ड बीएफ करण कोठारी ने दी। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Karan Kothari Praises Shanaya Kapoor

शनाया कपूर ( Shanaya Kapoor) के कथित बॉयफ्रेंड करण कोठारी ( Karan Kothari) ने शनाया कपूर( Shanaya Kapoor) पर प्यार लुटाया है। उन्होंने तू या मैं ( Tu Yaa Main) की क्लिप शेयर करते हुए लिखा है 'बरसों से सजाए हुए सपने की शुरुआत होने जा रही है' वहीं दूसरी स्टोरी में करण ने शनाया की एक सफेद साड़ी में फोटो शेयर की है जिसमें वह बाजुओं को उठाए हुए है। इस फोटो पर लिखा है " ओह वाह.... यह समय आ गया है'।

End of Feed