Shammi Kapoor Birthday: 16 साल छोटी मुमताज से प्यार कर बैठे थे शम्मी कपूर, इस वजह से एक्ट्रेस ने कर दिया था शादी से मना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 07:17 AM IST

Shammi Kapoor and Mumtaz Love story: बॉलीवुड एक्टर शम्मी कपूर का आज यानी 21 अक्टूबर को जन्मदिन होता है है। शम्मी कपूर अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे। गीता बाली के निधन के बाद शम्मी का दिल मुमताज पर आ गया था लेकिन दोनों की शादी नहीं हो सकी।

Shammi Kapoor and Mumtaz Love story: बॉलीवुड एक्टर शम्मी कपूर का आज यानी 21 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। शम्मी कपूर का असली नाम शमशेर राज कपूर था। शम्मी कपूर शुरुआती दिनों में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर में काम करते थे। उन्हें भारत का एलविस प्रेसली कहा जाता था। उनकी एक्टिंग और खासकर डांसिंग हॉलीवुड स्टार से काफी ज्यादा मिलती थी।

Shammi Kapoor Birthday: 16 साल छोटी मुमताज से प्यार कर बैठे थे शम्मी कपूर, इस वजह से एक्ट्रेस ने कर दिया था शादी से मना

शम्मी कपूर अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे। शम्मी कपूर ने गीता बाली से शादी की थी। साल 1960 में चिकन पॉक्स के कारण गीता बाली की मौत हो गई तो कुछ समय बाद शम्मी का दिल मुमताज पर आ गया। मुमताज और शम्मी कपूर ने फिल्म ब्रह्मचारी जैसी कई फिल्मों में काम किया था। एक तरफ इस फिल्म का गाना 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जबान पर' लोकप्रिय हुआ, वहीं दूसरी तरफ मुमताज और शम्मी के अफेयर के सच में चर्चे होने लगे। साथ काम करते हुए दोनों की नजदीकियां बढ़ं और शम्मी कपूर ने मुमताज के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

End of Feed