Mukesh Khanna Angry on Ranveer Singh : बच्चों के प्यारे शक्तिमान (मुकेश खन्ना) अपने किरदार से सबके दिलों में आज भी बसे हुए हैं। फैंस उन्हें आज भी शक्तिमान के रूप में देखते हैं। वहीं जब से "शक्तिमान" फिल्म बनने की खबर सामने आई है तब से फैंस के बीच यह चर्चा है कि मुकेश खन्ना इसमें अहम किरदार करते नजर आ सकते हैं। वहीं अब फिल्म को लेकर खुद मुकेश खन्ना ने चुप्पी तोड़ी है। कल रात सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक्टर ने मेकर्स के चॉइस पर आपत्ति जताई है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
कल शक्तिमान स्टार मुकेश खन्ना ( Mukesh Khanna) ने अपने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए बनने वाली शक्तिमान फिल्म पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है-पूरा सोशल मीडिया महीनों से इस अफवाह से भरा हुआ था कि रणवीर करेगा शक्तिमान और हर कोई नाराज़ था इसे लेकर। मैं चुप रहा, लेकिन जब चैनलों ने भी ऐलान करना शुरू कर दिया कि रणवीर साइन हो गया है। तो मुझे मुंह खोलना पड़ा और मैंने बोल दिया कि ऐसी इमेज वाला व्यक्ति कितना भी बड़ा स्टार क्यों ना हो शक्तिमान नहीं बन सकता। मैंने अपना पैर नीचे रख दिया है, अब आगे देखिये क्या होता है ??
आगे यूट्यूब वीडियो में मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह की क्लास लगा दी, उन्होंने वीडियो साझा कर रणवीर सिंह की ड्रेसिंग सेंस, उनका व्यवहार और न्यूड फोटोशूट को लेकर गुस्सा जाहिर किया। मुकेश ने कहा कि मैं किसी भी हाल में रणवीर को शक्तिमान नहीं बनने दूंगा, मैं शक्तिमान की इज्जत से खिलवाड़ नहीं कर सकता। उनकी इस बातों से फैंस ने भी सहमति जताई है और फिल्म न बनने की रिक्वेस्ट भी की है। बता दें कि इस पोस्ट के बाद से हंगामा हो गया है कोई मुकेश खन्ना के खिलाफ बोल रहा है तो कोई उनकी बात से सहमत है। आपको यह बात कितनी सही लगी हमें कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताए।
