Shakti Kapoor Joins Ranbir' Animal: कबीर सिंह डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा की अपकमिंग फिल्म एनिमल साल 2023 की बहुप्रतीक्षित मूवीज में से एक है, जिसका इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म एनिमल एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अगर फिल्म से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो इसमें 80 के दशक के एक खूंखार विलेन की एंट्री भी हो गई है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये विलेन कौन है तो बता दें रणबीर कपूर की एनिमल में शक्ति कपूर ने धमाकेदार एंट्री मारी है।
Animal: Ranbir Kapoor-Shakti Kapoor
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि फिल्म एनिमल में शक्ति कपूर गैंगस्टर का किरदार निभाते दिखाई देंगे। शक्ति कपूर ने अपने किरदार के लिए शूटिंग कर दी है। फिल्म में शक्ति कपूर का रोल काफी दमदार है, जिसके लिए मेकर्स काफी एक्साइटेड हैं। संदीप रेड्डी वंगा अपनी फिल्म के लिए एक दमदार एक्टर की तलाश कर रहे थे जो गैंगस्टर के रोल में परफेक्ट नजर आए। शक्ति कपूर इस रोल के लिए परफेक्ट च्वाइस थे, जिनके साथ संदीप रेड्डी वंगा ने हाथ मिलाया है।
फिल्म एनिमल से अब तक केवल रणबीर कपूर का ही लुक सामने आया है, जिसको दर्शकों ने काफी पपसंद किाय है। फिल्म में रणबीर कपूर खूंखार अवतार में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने दाढ़ी-मूछें बढ़ाई हैं। फिल्म एनिमल 11 अगस्त 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
