Shaitaan Screening पर नजरें झुकाकर मीडिया से मिले युग देवगन, वीडियो देखकर फैंस बोले 'मम्मी की तरह बस दिखता है...'

Yug Devgan at Shaitaan Screening: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के बेटे युग देवगन बीती रात शैतान स्क्रीनिंग इवेंट पर देखे गए, जहां वो अपने पापा के साथ पहुंचे थे। युग ने अपने पापा अजय देवगन के कहने पर मीडिया को पोज दिए। जिस समय युग पोज दे रहे थे तब वो काफी शरमा रहे थे। युग का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

Yug Devgan at Shaitaan Screening: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सिंघम अजय देवगन बीती रात अपने बेटे युग देवगन के साथ शैतान की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने बेटे के साथ मीडिया को जमकर पोज दिए। युग को मीडिया ने कभी-कभी ही ऐसे इवेंट अटेंड करते हुए देखा है, जिस कारण उन्होंने अजय देवगन से बेटे के साथ पोज देने के लिए बोला। अजय देवगन ने फोटोग्राफर्स की गुजारिश को हंसते हुए स्वीकार किया और बेटे के साथ जमकर पोज दिए। जब अजय बेटे युग के साथ पोज दे रहे थे तब वो काफी शरमा रहे थे।

Ajay Yug Devgn

मीडिया के कैमरे देखकर शरमाने लेग युग देवगन

अजय देवगन ने जब युग को मीडिया के सामने पोज देने के लिए कहा तो वो साथ में खड़े हो गए लेकिन उनके चेहरे पर शरम साफ-साफ देखी जा सकती थी। युग देवगन अभी काफी छोटे हैं और बहुत ज्यादा आउटगोइंग नहीं हैं, जिस कारण वो मीडिया के कैमरों के सामने शरमा रहे थे। युग को यूं शरमाते देखकर लोग कहने लगे कि वो अपने पापा पर ही गए हैं।

End of Feed