Aryan khan Debut web series :ओटीटी पर अब आर्यन दिखाएंगे अपना दम, क्या चल पाएगा उनके नाम का सिक्का

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 04:58 PM IST

Shahrukh Khan Son Aryan Debut web series : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे। एक्टर इस प्रोजेक्ट से एक्टर नहीं बतौर राइटर जुड़ेंगे। आर्यन हमेशा से फिल्म मेकिंग में अपना हाथ आजमाना चाहते थे। आइए उनके इस प्रोजेक्ट के बारे में जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ओटीटी पर करेंगे डेब्यू
  • आर्यन एक्टर नहीं, बतौर राइटर डेब्यू करेंगे
  • इस वेब सीरीज को लेकर ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है

Shahrukh Khan Son Aryan Debut web series : शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड के पॉपुलर किड्स में से एक है। किंग खान ने अपने बेटे आर्यन के बारे में बात करते हुए बताया था कि उसे एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। आर्यन फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाना चाहता है। अब आर्यन वेब सीरीज से डेब्यू कर रहे हैं। आर्यन बतौर एक्टर नहीं, लेकिन राइटर के रूप में नजर आएंगे।

aryan khan

aryan khan (image : instagram)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज के लिए कई एक्टर्स ने ऑडिशन ने दिया है, हालांकि अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। इस सीरीज पर जिस तेजी के साथ काम हो रहा है, उम्मीद है कि ये सीरीज अगले साल तक रिलीज हो जाएगी। इस वेबसीरीज को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

End of Feed