शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग विवादों में घिरा हुआ है। एक्टर ने अपने ट्विटर पर आस्क मी एनीथिंग एसआरके सेंसेशन रखा था। इस सेंसेशन के दौरान शाहरुख से अपने फैंस ने कई सवाल पूछे। किंग खान ने अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया। शाहरुख खान ने अपने फैंस से अलग- अलग मुद्दों पर बात की। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि पठान एक देशभक्ति फिल्म है। शाहरुख खान ने कहा कि उनकी फिल्म का दूसरा गाना अरिजीत सिंह का है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। इस फिल्म को अलग- अलग भाषाओं में 25 जनवरी को रिलीज होगी
shahrukh khan (credit pic: instagram)
फैंस ने की शाहरुख के जल्द ठीक होने की कामना
एक फैन ने पूछा अपने खाने की आदत के बारे में बताए। किंग खान ने कहा, मैं इन दिनों ठीक नहीं हूं। मुझे इंफेक्शन हुआ है। इन दिनों मैं दाल- चावल पर हूं। फैन ने उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। कई यूजर्स ने कहा कि इंफेक्शन, प्लीज आप अपना ध्यान रखें। शाहरुख की सेहत के बारे में जानने के बाद फैंस ने कहा कि आप अपना ध्यान रखें।
पठान के अलावा शाहरुख खान जवान में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। ये फिल्म अगले साल 2 जून को रिलीज होगी। शाहरुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी की शूटिंग कर रहे हैं। एमपी में पठान के विरोध की वजह से डंकी की शूटिंग को रोकना पड़ा और वहां पर लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। डंकी को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं।
