Gauri Khan-Shahrukh Khan Umrah Pic Viral: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई न कोई तस्वीर वायरल होती रहती है। स्टार्स की निजी जिंदगी से लेकर उनकी प्रोफेशनल लाइफ तक हर चीज पर एआई तस्वीरें बना रहा है। किसी दिन सलमान खान और ऐश्वर्या राय की शादी कर दी जाती है तो कभी किसी स्टार की गोद में बच्चा दिखा दिया जाता है। अब बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मक्का-मदीना में दिखाई दे रहे हैं। आइए बताते हैं क्या है इन तस्वीरों का सच
गौरी खान ने शादी के 33 साल बाद बदल लिया अपना धर्म?? जानें क्या है सच
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें शाहरुख खान( Shahrukh Khan) अपनी पत्नी गौरी ( Gauri Khan) और बड़े बेटे आर्यन खान ( Aryan Khan) के साथ मक्का मदीना में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में गौरी खान ने हिजाब पहना हुआ है और दोनों बाप बेटे ने सफेद कुर्ता पजामा। तस्वीर मानो सच हों और स्टार कपल असल में वहाँ मौजूद हों, लेकिन इनमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। यह एआई तस्वीरें हैं जिन्हें फेक तरीके से बनाया गया है। इसे एआई ने बनाया है जिसमें शाहरुख खान का परिवार साथ में नजर आ रहा है।
फैंस कर रहे हैं भर-भरकर कॉमेंट
इन वायरल तस्वीरों पर लोग अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गौरी खान ने अपना धर्म बदल लिया है और अब वह भी मुस्लिम बन गई है। वहीं कुछ लोग शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं कि वह अपने धर्म के रास्ते पर चल रहे हैं।
बताते चले कि गौरी खान और शाहरुख खान अलग-अलग धर्म से संबंध रखते हैं। गौरी खान जहां हिन्दू है वहीं शाहरुख खान मुस्लिम हैं। हालांकि दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और अपने बच्चों को भी ऐसा ही सिखाते हैं। उन्हें इन वायरल तस्वीरों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
