'Mauja Hi Mauja' गाने पर शाहिद कपूर ने दिखाए किलर डांस मूव्स, लोगों ने कहा 'करीना भी होतीं तो मजा आता...'

Shahid Kapoor Dance on Mauja Hi Mauja Song: शाहिद कपूर और करीना कपूर को आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स इवेंट (IIFA Digital Awards) पर एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा गया था। अब सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर का 'मौजा ही मौजा' गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान शाहिद के साथ स्टेज पर करीना कपूर नजर नहीं आईं।

Shahid Kapoor Dance on Mauja Hi Mauja Song: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को लंबे समय के बाद आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स इवेंट (IIFA Digital Awards) पर एक साथ देखा गया था। दोनों साथ हमेशा की तरह स्टाइलिश और डैशिंग लुक में दिखाई दिए थे। एक्स-लवबर्ड्स को साथ में देखकर फैन्स भी बेहद खुश नजर आए थे। इस इवेंट के दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर खान ने एक-दूसरे को भी गले लगाया था। इसके बाद शाहिद कपूर ने अपनी ही फिल्म 'जब वी मेट' (Jab We Met) के गाने 'मौजा ही मौजा' (Mauja Hi Mauja) पर धांसू डांस किया था। स्टेज पर डांस करते हुए फैन्स ने शाहिद कपूर के साथ करीना कपूर को मिस किया।

Shahid Kapoor and Kareena Kapoor

शाहिद कपूर ने IIFA अवॉर्ड्स के दौरान में स्टेज पर फिल्म 'जब वी मेट' के गाने 'मौजा ही मौजा' पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। शाहिद कपूर की डांस करते हुए क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैन्स चाहते थे कि इस गाने पर शाहिद के साथ करीना कपूर भी डांस करें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शाहिद को करीना के साथ परफॉर्म करना चाहिए था।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'स्टेज पर शाहिद के साथ करीना भी होती तो मजा आ जाता।' नीचे देखिए शाहिद कपूर का डांस वीडियो...

End of Feed