Farzi 2 Release Date: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने हाल ही में अमेजन प्राइम की वेबसीरीज फर्जी (Farzi) के साथ दमदार OTT डेब्यू किया है। शाहिद कपूर की यह वेब सीरीज एक बड़ी हिट साबित हुई है। वेबसीरीज में शाहिद की एक्टिंग के साथ ही स्टोरी लाइन और बाकी स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ की जा रही हैं। इस बीच कई फैंस के मन में सवाल है कि क्या शाहिद कपूर के इस सक्सेसफुल वेब सीरीज का सीक्वल भी देखने को मिलने वाला है। क्या फर्जी का दूसरा सीजन भी नजर आएगा? इसपर खुद शाहिद कपूर ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। शाहिद ने साफ कर दिया है कि फर्जी 2 को लेकर फैंस काफी कुछ उम्मीदें लगा सकते हैं, हालांकि अभी शूटिंग शुरू होने और वेब सीरीज आने में कुछ समय लग सकता है।
Shahid Kapoor on Farzi 2
कब रिलीज होगी फर्जी 2?
फर्जी 2 की रिलीज डेट के बारे में बात करते हुए शाहिद कपूर ने साफ किया कि एक सीरीज के पोस्ट प्रोडक्शन में टाइम लगता है। इसे लगभग 40 भाषाओं में डब किया जाता है, 200 अलग-अलग देशों में रिलीज किया जाता है। इस वजह से फर्जी 2 के लिए दर्शकों को कम से कम 2 साल का इंतजार करना पड़ेगा। इसके साथ ही वेब सीरीज की सफलता के बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा कि इसका क्रेडिट सिर्फ मुझे नहीं बल्कि पूरी टीम को जाता है।
दमदार स्टारकास्ट के चलते हिट हुई फर्जी
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की एक्टिंग का तो हर कोई फैन है। वेब सीरीज फर्जी में शाहिद के साथ ही विजय सेतुपति, राशि खन्ना, केके मेनन, अमोल पालेकर जैसे दमदार एक्टर भी मौजूद हैं। जिस वजह से वेब सीरीज की स्टोरी लाइन काफी रियल लगती है। एक इवेंट में अपने पहली वेब सीरीज फर्जी के बारे में बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि फैंस को उनका काम पसंद आया है।
