शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। फैंस जानने चाहते थे कि एक्टर के नए लुक का कारण क्या है? एक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। एक्टर का नया लुक उनकी अपकमिंग फिल्म देवा के लिए है। देवा में शाहिद पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। एक्टर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया है। एक्टर का राउडी लुक फैंस को पसंद आ रहा है। शाहिद फोटो में फुल टशन में नजर आ रहे हैं।
Shahid Kapoor (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर ने ऐश्वर्या-नील पर गिराई नॉमिनेशन की दीवार, बिग बॉस ने फिर बांटा कंटेस्टेंट्स का मकान
फोटो में एक्टर ने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई है। एक्टर ने व्हाइट शर्ट और खाकी पैंट पहना है और अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। एक्टर के ये लुक कबीर सिंह से काफी मिलता-जुलता है।
शाहिद की देवा अगले साल दशहरा पर होगी रिलीज
देवा अगले साल 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में है। शाहिद और देवा पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज कर रहे हैं। फिल्म की कहानी पुलिस वाले पर आधारित होगी। फिल्म में एक्शन और एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज होगा। शाहिद कृति सेनन के साथ एन इम्पॉसिबल लव स्टोरी में नजर आएंगे। फिल्म अगले महीने 7 दिसबंर को रिलीज होगी।
